Showing posts with label poetry. Show all posts
Showing posts with label poetry. Show all posts

Wednesday, 13 July 2022

Dream big, they say. by Shristi Nangalia

16:34


how can one hammer wood without a thud? 

how can one stay parched in case of a flood? 


how can one be oblivious of dark clouds 

and focus only on the silver shine? 

how can one wreck all inhibitions 

and let acknowledgements align?


how can one feel satiated in a moment 

when they've craved of a lifetime?

how can one shun the hollers of the head

and the mind's incessant chime? 


how can a heart be full of something

and still miss it? 

how can a throat that is dry and suffocating

doesn't care to admit?


how can one yearn of someone 

more than they should? 

how can one train the touches

and tame the kisses so good?


how can one walk through the rain

without hope, faith and might? 

for now, the only way forward

is to dream of clear skies and moonlight.


Writer- Shristi Nangalia

On frame- Toshni Ghatate 

Monday, 14 September 2020

आत्मघात by Adity Sanker Pandey

19:21


उस कमरे के एक कोने में वो गुमसुम बैठा करता था,
मुख में ना शब्द , इशारों में वो सबकुछ कहता रहता था।
थे जो सवाल उसके मन में वो सबके लिए अनायास थे,
उसके लिए जीवन उसका अब बस उनके जवाब ही थे।
ढूंढा उसने जो किताबों में, कई मंदिर और मजारों में,
जवाब मिला वो पागल है, है शंका है उसके खयालों में।
फिर वापस आकर कमरे में, अकेले में सन्नाटे से,
फिर वही प्रश्न पूछे उसने इस बार मगर, दीवारों से।
क्या ऐसा है कि हैं ही नहीं वो उत्तर इस संसार में ही,
फिर क्यों ना किताबों कि माने और पूछें उस भगवान से ही।
हां अभी जहां तुम बैठे हो, हां वहीं बनी एक सूली थी,
हां वहीं फिर से एक और जान घंटो तक उससे झूली थी।

स्वर्ग द्वार पे खड़े हुए, जब उसने अन्दर कदम ना रखा,
परमात्मा को भी उसके फिर परमार्थ भाव का मनन हुआ।
दे दो उत्तर  उन प्रश्नों का मुझे वापस श्रृष्टि पर जाना है,
मेरे जैसे कमजोर पड़े नादानो को मुझे  बचाना है।
उन प्रश्नों का उत्तर तो तू उस धरती पे ही छोड़ आया है
यहां तो ना हैं सवाल , ना प्रकृति ना माया है।
था जब मनुष्य का सृजन हुआ, अलगाव का ना जन्म हुआ,
फिर भी ये कुछ यूं जुदा हुए, खुद से ही यूं बेहूदा हुए,
की एक था वही ढूढ़ रहा, जो दूजे के पास था रखा हुआ
फिर भी उसको ना फर्क पड़ा, पहला मरा या है ज़िंदा,
स्वार्थ इनपे जब हावी हुआ, "बस मै" का भाव तब हावी हुआ।
तुम्ही देखो जब खुद तुमने अपना ही संघार किया,
इनकी दुनिया क्या रुकी, थमी ? क्या एक पहर भी किसीने उपवास किया?
दुनिया तो बस चलती गई, चलती गई बस चलती गई।
 


Penned by: Adity Shanker Pandey (guest writer) 
Presented by: Darshatha 
Image by: Anonymous source of a beautiful sunset.

संसर्ग | Sansarg

Name

Email *

Message *

Search